फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 20 December: 4, 5 और 8 मूलांक वालों को व्यापार में मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Fri, 20 Dec 2024 07:31 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Dec 2024 07:31 AM IST
सार

Lucky Number Today: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
daily numerology prediction 20 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
20 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला

Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

daily numerology prediction 20 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग- गुलाबी

daily numerology prediction 20 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। अपनी जीवनशैली में योग शामिल करें, यह आपके लिए फायदेमंद है।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
विज्ञापन
daily numerology prediction 20 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज आप आय को बढ़ाने के लिए नेटवर्किंग का सहारा ले सकते हैं। वित्तीय समृद्धि मिलने की भी संभावना हैं। कारोबार में आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन
daily numerology prediction 20 December 2024 dainik ank jyotish in hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी या मालिक आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधी प्लान लेकर आ सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed