Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish 15 December: मूलांक 3 के जातकों को हो सकती है धन हानि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
अंक 1
कड़ी मेहनत के कारण आज आपकी सफलता निश्चित है। स्वप्न को पूरा करने के लिए दीर्घकालीन निवेश या फालतू व्यय से बचें। डॉक्टर या अस्पताल के पास जाने से बचने के लिए आज अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2
किसी रहस्य्मय व्यक्ति से मुलाक़ात भी आपकी कार्ड में है। अब आप नई तकनीकों और योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित है जिससे आपका करियर चमकने वाला है। एक छोटी सी यात्रा आपको नए व्यवसायिक संबंधों और सौदों तक ले कर जा सकती है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3
नई साझेदारी या व्यावसायिक परियोजना की भी संभावना है। कोई भी निर्णय सोच समझ कर या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद लें। आर्थिक हानि आपको दुःख पहुंचा सकती हैं। गलत और सही का फिर से मूल्यांकन करने के लिए यह अच्छा समय हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4
अपने स्वास्थ्य और रिश्तों का विश्लेषण करें, जो लंबे समय तक आपके लिए लाभदायक होगा। इस पल में आराम करें, अपना ख्याल रखें और बदलाव के लिए तैयार रहें। सहानुभूति, उत्साह और देखभाल ऐसे तीन शब्द हैं जो आज आपके दिल को छू लेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा