Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
करियर में बदलाव के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नारंगी
अंक 2
किसी यात्रा पर जाएंगे। निवेश के लिए समय शुभ है। परिवार में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। व्यापार में नई योजनाओं को शामिल करेंगे। खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। विवाह के लिए आ रहे प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-जामुनी
अंक 4
आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा