अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। वहीं किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के अनुसार दैनिक भविष्यफल।
अंक ज्योतिष 4 दिसंबर: मूलांक से जानिए क्या कहता है आपका भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए कुछ नई खबर लेकर आएगा। यह जीवन में तरक्की आने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होगा और आप घर में सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है, उसके प्रति थोड़े से सावधान रहें। संतान के प्रति परेशान होने से बचें, वे सही मार्ग पर बढ़ रहे हैं। शिक्षा के मामले में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। पिता का स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
मूलांक 2
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से उलझ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे। प्यार के मामले में ज्यादा बड़बोलापन आपको परेशानी में डाल सकता है। इसलिए नपा तुला व्यवहार करें। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
मूलांक 3
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा और आप अपनी संतान के प्रति अधिक संजीदा रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
मूलांक 4
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको बहुत विचार करना होगा। मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।