खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
आपको आज बातचीत में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी बात को लेकर प्रियजनों या पत्नी से सम्बन्ध बिगड़ सकते है। आपको सरकारी कामकाज एवं मुकदमे में विवाद आदि का भी सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार की समस्या सुलझने की संभावना है। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। प्रेम-सम्बन्ध आपकी बदनामी व अपयश का कारण बन सकते है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
कार्यक्षेत्र व घरेलू कार्यों में मेहनत करनी पड़ सकती है। आमदनी में रुकावट आएगी। अभी कोई नया व महत्वपूर्ण कार्य शुरु नहीं करें अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सन्तान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में अवरोध आएंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रे
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आज आप स्वतन्त्र महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के आसार है। संतान आपका कहना नहीं मानेगी जिसके कारण आप चिंता महसूस करेंगे। आप अपनी योजना व गतिविधियों के बारे में किसी जानकार से सलाह लें इससे आपको सहायता मिलेगी। सरकारी कामकाज रुक सकते है। असमंजस की स्थिति रहेगी और जीवन साथी से कदम-ताल नहीं मिलेंगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- लाल
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
आप अपने वसूलो एवं सिद्धान्तो पर कायम रहेंगे। पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और आप योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेंगे। कार्य स्थल पर आपका व्यवहार आपको प्रसिद्धि दिलाएगा। यात्राओं में सावधानी बरतें। आज जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा