ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
सरकारी नौकरी में अड़चने आएंगी। चोट लग सकती है। जोखिम भरे कार्यों से बचें। आर्ट व म्यूजिक की तरफ रूझान बढ़ेगा। व्यवसायिक कार्यों से लाभ अवश्य मिलेगा। पेट में दर्द होने की सम्भावना है सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
आज प्रसन्नता का दिन है। तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके किए गये कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे
अंक - 3
नाम अक्षर- C G L S
आज मन शांत रखें और शेयर, इन्वेसमेंट में ज्यादा पैसा न लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- क्रीम
अंक- 4
नाम अक्षर - D M T
गैर कानूनी कार्यो से बचें। धन-सम्पत्ति और प्रेम-सम्बन्धों में ज्यादा आजादी न लें। नए कार्यों को आयाम दें। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला