ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1, नाम अक्षर –A I J Q Y
आज मन बहुत खुश रहेगा। विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नये प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। अपनी इच्छा और मन को नियंत्रित करें अन्यथा परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – पिंक
अंक–2, नाम अक्षर–B K R
संगीत और कला में रूचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। अतिरिक्त प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं। मुकदमेबाजी या विवादों में खर्चा हो सकता है। जो जातक विवाह करने में इच्छुक हैं। उन्हें थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा। परिवार में सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक 3
शुभ रंग – लाल
अंक - 3, नाम अक्षर –C G L S
अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है। अपनी बुद्धि एवं चतुराई से किये गये फैसलों से सफलता हासिल होगी। प्रेम में सफलता एवं परिवार का साथ मिलेगा। विवाह तय हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लेमन
अंक –4, नाम अक्षर –D M T
आज आप गतिविधियों में भाग लेंगे। पिता के साथ विवाद के कारण घर में कलह का वातावरण रह सकता है। अपनी बुद्धिमता से समय को मजबूत बनायें। अचानक धन लाभ हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का नीला