ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- A I J Q Y
कारोबारी सौदे में नुकसान हो सकता है। मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। घर में झगड़ा या मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के तनाव से छुटकारा मिलेगा।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
सरकारी नौकरी का योग है परंतु गृह सुख में कमी आएगी। पुत्र से मतभेद हो सकता है। पैर के घुटने की तकलीफ हो सकती है। युवाओं को करियर में बेहतर की तलाश रहेगी। प्रेम संबंध सुधरेंगे। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आज के दिन जो व्यक्ति प्रेम विवाह के इच्छुक हैं, उनके विवाह में बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता कम रहेगी। मधुरता कायम रखने के लिए भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम को व्यवस्थित करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गुलाबी
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
जो कठिनाईयां अनुभव कर रहे थे, वह कम होंगी। समय है ठोस निर्णय लेने का। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। प्रापर्टी संबंधी परेशानियां आएंगी। प्रेम के संबंध में सफलता हासिल हो सकती है।
शुभ अंक– 6
शुभ रंग- भूरा