Ank Jyotish Numerology Prediction 31 August 2020
- अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
दिन भाग दौड़ भरा रहेगा, इस कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त् रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – नीला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज के दिन आप क्रय–विक्रय कर सकते हैं। आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा–बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपका विकास होगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से होगी, जो आपकी टॉग खींचने में लगे रहेंगे। भ्रमण होगा। कामकाज में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक अशांति स्ट्रेस को बढ़ाएगी, पत्नी का सहयोग मिलेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – सिल्वर
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज हानि होने का योग बन रहा है। सिर या पैर में चोट लगने की सम्भावना है, आत्मविश्वास में इजाफा रहेगा। भाई-बहन से आपके प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा भी संभव है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – हरा