अंक ज्योतिष 3 अगस्त: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज का दिन आप के लिए ईश्वर के आशीर्वाद स्वरूप रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। चिंताओं से छुटकारा मिल सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें, हानि होने की संभावना है। आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी। पड़ोसी से संबंध मधुर बनेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – केसरिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आप अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परेशानी में राहत मिलेगी। तमाम कार्य आपके अनुसार हो सकते हैं। आप शांति का अनुभव करेंगे। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आपके और आपके परिवार के हित में होगा।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - बैंगनी
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आपके व्यापारिक कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। आप इस समय खुश होंगे और दूसरों को भी खुश करने का प्रयास करेंगे। आप प्रकृति प्रेमी हैं और इस समय बारिश में प्रकृति की अनुपम छटा का अवलोकन भी करेंगे। अपनों का साथ रहेगा। परिवार वाले आपका साथ देंगे। किसी से कहासुनी हो सकती है। आपका आपके ससुराल में बर्चस्व बना रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
व्यापार में सावधानी से काम करने की जरूरत है। सट्टा लगाने या पूंजी निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पिता का सहयोग आपकी परेशानी को कम करेगा। स्कूल या कॉलेज में एडमीशन संबंधी कामकाज में मुश्किलें आ सकती हैं। आप दावत, कॉन्फ्रेंस, साक्षात्कार आदि में भाग ले सकते हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – सुनहरा