Ank Jyotish Numerology Prediction 29 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 29 मई: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
वर्तमान परेशानियों से निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। सहकर्मी और सहयोगी आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट कर सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - क्रीम
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको उच्च मार्ग पर जाने को प्रेरित करती है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से खुशी का अनुभव कराएंगे। आज के दिन को लेकर चली आ रही आपकी सभी नाराजगी खत्म हो जाएगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – बैंगनी
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपको आराम करने की जरूरत है क्योंकि पिछला समय आपका मानसिक दबाव का था। रोज नया साथी की तलाश आपको बदनामी दिला सकती है। घर परिवार को लेकर जीवन साथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज का दिन, वित्तीय तौर पर आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में अशिष्ट बर्ताव रिश्तों को तोड़ेगा। अपने जीवनसाथी पर टिप्पणी करने से बचें। वरना रिश्ता खराब हो सकता है।
शुभ अंक - 35
शुभ रंग - नारंगी