ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंकज्योतिष: 27 दिसंबर का लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
अंक- 1
नाम अक्षर- E H N X
आप किसी सम्मेलन या सामाजिक मीटिंग में शामिल होंगे। कुछ लोगों को नया जीवनसाथी मिल सकता है। अपनी पहचान बनाने का प्रयास सफल होगा। विरोधी पक्ष प्रबल हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 2
नाम अक्षर- F P
आपको सामाजिक मान-सम्मान मिल सकता है। व्यवहारिक प्रतिष्ठा उज्जवल रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच का मन मुटाव कम होगा। साझेदारी का व्यवसाय न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वित्तीय लेन-देन के लिए दिन अच्छा है। अपने परिवार को समय दें, जो आवश्यक है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सिलवर
अंक- 3
नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आप अपनी आमदनी और खर्चों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सेल्स और फील्ड में कार्यरत लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। आपकी यात्रा संभव हो सकती है, लेकिन व्यय ज्यादा होगा। प्रेमी के लिए दिन थोड़ा कष्टकारी रहेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा
अंक- 4
नाम अक्षर- U V W
अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परेशानियों का सामना करने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। आपकी क्षमताओं के कारण करियर के नए रास्तें मिल सकते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम