ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक- 1
नाम अक्षर- C G L S
व्यापारी अगर कुछ नया कार्य करना चाहते हैं तो अच्छा दिन है। व्यर्थ के विवाद से बचें। छोटी यात्रा पर जा सकते है, जो लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
अंक- 2
नाम अक्षर- D M T
आज आप परिवार की जरूरत का सामान खरीद सकते है। वाहन ध्यान से चलाएं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
अंक- 3
नाम अक्षर- U V W
ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगे। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अंक के व्यक्तियों को आज भाषण कला, इंटरव्यू में भाग लेने का मौका मिल सकता हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
अंक- 4
नाम अक्षर- O Z
परिवार के लिए आज आप बहुमूल्य धातुएं खरीद कर सकते है। पति पत्नी के आपसी संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता हैं। आपके व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगे।
शुभ अंक- 32
शुभ रंग- पीला