Ank Jyotish Numerology Prediction 25 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 25 मई: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आप बहुत जल्दी उत्तेजित हो सकते हैं, व्यवहार को कंट्रोल में रखें, मित्र आपको गलत परामर्श दे सकते हैं। जिसका असर आपके व्यापार पर पड़ेगा। हस्ताक्षर कागज पढ़ कर करें वरना हानि हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
विदेश में शिक्षा के योग बन सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन या पूजा रखवा सकते हैं। परिवार व संतान के लिए अगर आप इच्छुक हैं तो आज का दिन जीवनसाथी से बात करने के लिए उत्तम है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - लाल
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
नाजायज रिश्ता आपको मुसीबत में डाल सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के गैर कानूनी पचड़े में न पड़ें। तनाव की स्थिति रह सकती है। काफी दिनों से जो काम अधूरा पड़ा था वह पूरा होने की संभावना है।
शुभ अंक - 27
शुभ रंग - भूरा
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
व्यापार में तरक्की हो सकती है। अगर आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो वह प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी की सेहत खराब हो सकती है। वह खाँसी से परेशान हो सकता है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम