अंक ज्योतिष 24 जून: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप मित्रों या प्रेमी के साथ मौज-मस्ती करेंगे, दिन अच्छा है। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र से सम्बन्धित कार्यों में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। लम्बे समय से खराब चल रहे प्रेम संबंध ठीक होंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय न करें। सरकार से जुड़े कार्य पेंशन, बीमा आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी। बिगड़े हुए प्रेम संबंध मधुर बनेंगे। लाभकारी योजनाएं बनेंगी। परिवार एवं बच्चों के साथ मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग - भूरा
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपके काम में बदलाव आएगा। बदलाव के साथ कार्य बेहतर होने की आशा है। पैसे के लेन-देन में आशंका की स्थिति पैदा हो सकती है। जमीन जायदाद से धन का फायदा हो सकता है। प्रेम संबंध में कटुता आ सकती है। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। आप सभी लोगों से समानता का व्यवहार करें।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – नारंगी
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
सुन्दर दृश्यों एवं वस्तुओं के प्रति आपका आकर्षण रहेगा। बच्चों के प्रति मन में प्रबल स्नेह का भाव विद्यमान रहेगा। आज आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। विवाह का रिश्ता तय हो सकता है। प्यार के रिश्तों में तनातनी रहेगी। यात्रा से संबन्धित कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – नीला