ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
भाई आपका विरोध कर सकते हैं। जमीन, जायदाद अथवा अन्य प्रॉपर्टी में कोई धोखा मिल सकता है। बचत कम होगी खर्चा ज्यादा बढ़ेगा। बेकार में अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाए।
शुभ अंक -13
शुभ रंग – नारंगी
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
लाभ एवं भाग्य उदय का दिन रहेगा है। पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं। आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में बर्बाद करेंगे।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला
अंक – 3
नाम अक्षर –C G L S
रोजगार परिवर्तन के कारण दूरियां बढ़ेंगी। आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगे। जंक फूड खाने के कारण सेहद खराब हो सकती है। धन को सही जगह निवेश करने के कारण लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
शुभ अंक-15
शुभ रंग – पीला
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
आपका पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। म्युचुअल फंड आदि में नुकसान हो सकता है। आलस्य आप पर हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा