अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज आप बेवजह की बातों पर बहस करने से बचें। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार ले सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते हुए समय बितेगा।
शुभ अंक-33
शुभ रंग- सुनहरा
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। अटके हुए कार्य बनेंगे तथा खर्चे बढ़ेंगे। पत्नी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। जमीन जायदाद के कागज ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग – नीला
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
खुशी से भरा दिन रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की पा सकते हैं। दिक्कतों का मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम- संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – पीला
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी बदल सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीदेंगे। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। स्किन से संबंधित कुछ समस्या बढ़ सकती है।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – क्रीम