अंक ज्योतिष 18 अगस्त: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आपको व्यापार के क्षेत्र में फायदा होगा। प्रेम संबन्ध खराब हो सकते हैं। पेट से सम्बन्धित समस्या बच्चों में बढ़ सकती है। समय रहते जाँच करवाते रहें। दिन बच्चों के साथ अच्छा रहेगा। ध्यान रहे आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लेमन
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट कचहरी में आपकी विजय निश्चित है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। पुराने मित्र मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा।
शुभ अंक - 21
शुभ रंग – पीला
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगायें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – गोल्डन
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन घर परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। आपको अपने इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – बैंगनी