ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1=2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। लेकिन आलस्य भी बना रहेगा। सेहत ठीक नहीं रहेगी। आपने जो अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए, उनसे जीवन में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके हाथों से कोई अच्छा कार्य सम्पन्न होगा। पति—पत्नी में तनाव का रिश्ता रह सकता है। कम्प्यूटर आदि उपकरणों में बाधाएं आएंगी।
शुभ अंक -33
शुभ रंग – सुनहरा
क्या है आपका भाग्यांक और कैसे देगा यह आपको सफलता, जानिये हमारे अंक विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
आप अपने आपको सुन्दर व स्मार्ट बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपका कार्य आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। विवाह के रिश्तों को आप नजरंदाज कर सकते हैं। प्यार के रिश्तों में बढ़ोत्तरी होगी। दोस्तों के साथ डिनर पर जाएंगे और संगीत मन को हल्का करेगा। बच्चों के साथ यात्रा पर जा सकते है।
शुभ अंक-46
शुभ रंग- पीला
क्या है आपका भाग्यांक और कैसे देगा यह आपको सफलता, जानिये हमारे अंक विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
अंक- 3
नाम अक्षर –C G L S
पैसे के लेन—देन में आशंका की स्थिति आ सकती है। जमीन—जायदाद से धन आगमन होगा। आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। विद्यार्थी को परिश्रम करना चाहिए। यात्रा संबंधी कार्यों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। बातचीत के अभाव के कारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ अंक-6
शुभ रंग–मेजेन्टा
क्या है आपका भाग्यांक और कैसे देगा यह आपको सफलता, जानिये हमारे अंक विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
सरकार से जुड़े कार्य पेंशन, बीमा आदि के कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद में धन व समय का अपव्यय होगा। प्रेम-प्रसंग उजागर होने का भय है। लाभकारी योजनाएं बनेगी। अविवाहतों के विवाह की बात चलेगी। भौतिक व आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। मौज—मस्ती में दिन गुजरेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – क्रीम
क्या है आपका भाग्यांक और कैसे देगा यह आपको सफलता, जानिये हमारे अंक विशेषज्ञ से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)