अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद है। भागीदारी तथा पार्टनरशिप में किया गया कार्य फलदायी होगा। अफसर व अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे या मठ में शांति की तलाश में जा सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
नाम अक्षर–B K R
व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा दुष्परिणाम मिल सकते हैं। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य का गिरता हुआ स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। जीवन में प्रेमी का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
कोर्ट-कचहरी के कार्य ठीक से देखें, अन्यथा बॉस से डांट पड़ सकती है। अपने परिवार, बच्चों और घरवालों को लेकर दिक्कत रहेगी। खुद को सुधारने के लिए कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। प्रेम व निजी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रापर्टी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – गहरा नीला
नाम अक्षर – D M T
मन विचलित रहेगा। यात्रा परिवार में दूरियां ला सकती हैं। आप शांतिप्रिय व्यक्ति हैं, लेकिन विचलित जल्दी हो जाते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। प्रेमी-प्रेमियों के लिए दिन रोमांटिक है।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – हरा