अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक-1,
नाम अक्षर –A I J Q Y
आज आप अपने निजी काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार के दौरान किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करना गलत होगा। आज अपने मन की बात अपने प्रेमी को न बताएं। पति-पत्नी में मनमुटाव रहेगा।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – नीला
अंक–2,
नाम अक्षर–B K R
धार्मिक रूप से ऊर्जा का संचार होने से आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोत्तरी होगी। चोरी हो सकती है। अजनबी व अनजान से व्यवहार करने से पूर्व जांच-परख लें। समय आपके अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी अनुचित कार्य न करें। शुभ मांगलिक खर्च के योग है। दान करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। आमदनी से ज्यादा खर्चे की संभावना है। शारीरिक कष्ट आ सकता है। स्वास्थ्य में बदलाब हो सकता है। बीमारी बढ़ सकती है। प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्तम है। प्रेमी विवाह का प्रस्ताव भेज सकता है।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रे
अंक – 4
नाम अक्षर –D M T
आपको व्यापारिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक कष्ट आ सकता है। पैसों का लेन-देन सतर्क होकर करें। दिन परेशानियां लाएगा। नवदम्पत्ति जोड़े हनीमून पर जा सकते हैं। यात्रा में जोखिम हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम