अंक ज्योतिष 14 जुलाई: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
बुरे लोगों की सोहबतों से दूर रहें। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं। वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सम्मानित लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – अल्ट्रा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। वाद-विवाद से दूर रहें अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें। आज कार्य से संबन्धित कुछ एक परेशानी सामने आ सकती है। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किग साइटस पर एक्टिव रहेंगे। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- गहरा लाल
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
प्रतियोगी परीक्षा, विभागीय परीक्षा का परिणाम अनुकूल आएगा। रिश्तेदारों से आज हर प्रकार के सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है तो वह पूरा होगा। नए कार्यों की योजना बनेगी।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – गोल्डन
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
परिवार के लिए आज आप इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, सोना-चांदी एवं बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं। पति-पत्नि के आपसी संबंध सुधरेंगे। आपसी समझ बढ़ेगी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। काम-काज की नए विकल्प खोजें गए आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – अल्ट्रा