अंक ज्योतिष 13 अगस्त: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचेहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला
नाम अक्षर – B K R
आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप दिखावे से बचें। बॉस व अधिकारी की नजरों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेंगे, उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - सिल्वर
नाम अक्षर – C G L S
चिंता के कारण आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है। पिता-पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – लाल
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। हड्डियों में दर्द रह सकता है। आज आप सतर्क रहें घर में भारी नुकसान होने का अंदेशा है। यात्रा होगी लेकिन फलदायी नहीं हो सकती है। जीवनशैली व दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। जीवनसाथी का संबंध मधुर रहेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – बैंगनी