Ank Jyotish Numerology Prediction 08 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।
अंक ज्योतिष 08 जून: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ होगा। नौकरी में आत्मविश्वास की जरूरत है। बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन आप साहस से मुकाबला करते हुए इन सभी प्रकार की परेशानियों से बाहर निकल जाएंगे।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – गहरा लाल
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आप खूब सज—संवर कर निकलेंगे। आपका लोगों में आकर्षण बरकरार रहेगा। किसी को कर्जा देने से पहले सोच—विचार लें। ध्यान रहे, आज आप भावनात्मक हो रहे हैं। सही शब्दों का प्रयोग जीवन में लाभ लाएगा।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - नारंगी
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
जीवन में मौका है कुछ कर दिखाने का, ऐसे में अवसर को न खोएं। अपना बेस्ट दें। आप पढ़ाई—लिखाई के क्षेत्र में बेहतर करेंगें। कोर्ट—कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के आसार बनेंगे। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जा सकते हैं।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – पीला
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिना बात के क्रोध आ सकता है। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – लाल