अंक ज्योतिष 01 जुलाई: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे। सरकारी नौकरी लग सकती है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद खत्म होगा और पैसा भी आयेगा, परन्तु टिक नहीं पाएगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम बीतेगी।
शुभ अंक - 20शुभ रंग – पीला
नाम अक्षर – B K R
आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
शुभ अंक - 1शुभ रंग - लेमन
नाम अक्षर – C G L S
आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट—कचहरी में आपकी विजय निश्चित है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा।
शुभ अंक - 5शुभ रंग – सिल्वर
नाम अक्षर – D M T
सफलता मुश्किल से मिलेगी। स्वंय की कुशलता से आज जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी और कार्य को पूरा किए बगैर आपको चैन नहीं मिलेगा। विवाह का योग बन रहा है। आपके प्रेम-संबंध में मधुरता कम रहेगी।
शुभ अंक – 42शुभ रंग – गोल्डन