अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक – 1, नाम अक्षर - A I J Q Y
आपका सकारात्मक रूप लोगों को प्रभावित करेगा। सही तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। कला में विशेष रुची रहेगी किसी कल्चरल प्रोग्राम या नाटक का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। दूसरों की आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग – पीला
अंक – 2, नाम अक्षर - B K R
आज आपकी तरफ नये मित्र दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। माता के आर्शीवाद से कोई भी कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगा। उतावलापन से कोई भी निर्णय न लें वर्ना हानि होगी। जीवन साथी की जरूरतों को नज़र अंदाज करेंगे जिस कारण मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक – 11, शुभ रंग - पिंक
अंक – 3, नाम अक्षर - C G L S
प्रगतिशील दिन |विद्यार्थियों के लिये उत्तम दिन , प्रोपर्टी, जमीन जायदाद का कार्य करने वाले लोगों के लिये उत्तम दिन। आज अपने परिवार, भाई- बहन के साथ सुखद समय बिताएंगे। जरूरत है वाणी पर नियंत्रण रखने की। धर्म कर्म के कार्यो में मन लगेगा
शुभ अंक – 1, शुभ रंग - नीला
अंक – 4, नाम अक्षर - D M T
आज पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, बेकार की वस्तुओं पर पैसे खर्च होंगे। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है । आप अपनी मीठी बातों द्वारा स्थिति को सम्भाल लेंगे। पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
शुभ अंक -33, शुभ रंग – ओरेज