अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक ज्योतिष: 25 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ
अंक - 1
नाम अक्षर- A, I, J ,Q, Y
आज कोई भी अनुचित बात न करे कलंक लग सकता है। बाधाऐं आयेंगी परन्तु अंत में आपकी सफलता मिलेगी।
शुभ अंक 7
शुभ रंग - पीला
अंक - 2
नाम अक्षर- B,K,R
आज आपकी योजनायें पूर्ण होंगी। आपका मन अशांत रहेगा। कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। माता को पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - गुलाबी
अंक - 3
नाम अक्षर C,G,L,S
आज भूमि सम्बन्धित विवाद पुत्र के साथ हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। भाग्यांक 4 वाले व्यक्तियों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक -4
नाम अक्षर D,M,T
आज दिन कठिनाईयों और चुनोतियों से भरा रहेगा रूपये पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास न करें धोखा हो सकता है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग गहरा नीला
