अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक ज्योतिष: जानें साल 2019 के पहले दिन क्या अंकों का खेल, आपकी किस्मत से खायेगा मेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
नाम अक्षर. A, I, J, Q, Y
नया वर्ष आपके लिए अपने साथ ढेर सारी खुशियां लाया है। इस वर्ष विद्यार्थियों की पढ़ाई संतोषजनक रहेगी। इस साल मुश्किल प्रश्न पत्र आ सकता है। भाग्यांक 3 वाले जातकों को बुधवार को कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - जामुनी
अंक 2
नाम अक्षर B, K, R
नवविवाहित जोड़े के लिए आज का दिन उत्तम है। जो जातक संतान की इच्छा रखते हैं, आज का दिन उनके लिए शुभ है। स्वास्थ्य सम्बंधी परेशनियां आपको आज के दिन परेशान कर सकती हैं। चांदी के बर्तन में पानी पीयें। इस वर्ष नए प्रेम सम्बंध और रिश्ते क़ायम होने की संभावना है। कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी कर घूमने जाएंगे।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग गहरा - नीला
अंक 3
नाम अक्षर C, G, L, S
नए साल के पहले दिन आप अपने जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग - पीला
अंक 4
नाम अक्षर D, M, T
आज के दिन आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। नए साल में आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी कार्य की अधिकता के कारण आप अपसेट रहेंगे। अकाउंट्स से सम्बंधित जातकों को अच्छा समाचार मिल सकता है । जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेगे।
शुभ अंक 45
शुभ रंग मुनी