अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक ज्योतिष: 19 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ
अंक 1
नाम अक्षर A, I, J, Q, Y
शिक्षा के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। कुछ घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। नौकरी में कुछ बाधाएँ आ सकती है।
शुभ अंक- 55
शुभ रंग- अल्ट्रा वॉइलेट
अंक 2
नाम अक्षर B, K, R
आपकी लव लाइफ आज रंगीन रहेगी। आज आपकी मन की मुराद पूरी होगी। आप अपनी क़ाबिलीयत के बल पर अपने बॉस को खुश कर सकते है। प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
अंक 3
नाम अक्षर C, G, L, S
समय अनुकूल रहेगा। आपके शौक पूरे होंगे। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है। प्रेमी के साथ पार्टी में जायेगे। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - लेमन
नाम अक्षर D, M, T
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- फिरोजी
