अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
अंक ज्योतिष: 13 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ
नाम अक्षर- A, I, J, Q, Y.
किसी घनिष्ट रिश्तेदार से मुलाकात होगी। 7 भाग्यांक वाले जातकों को व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कुछ घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
शुभ अंक — 10
शुभ रंग — जामुनी
अंक 2
नाम अक्षर – B, K, R
नौकरी में कुछ बाधाएं आ सकती है। यदि आप धैर्य से कार्य करेंगे, तो सफलता मिलेगी। रिश्तों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक — 5
शुभ रंग — लाल
अंक — 3
नाम अक्षर – C, G, L, S
आज लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। अगर तिथि में 4 अंक अधिक हैं, तो प्रियतम के साथ बहसबाज़ी भी हो सकती है। सोच-समझ कर बोलें।
शुभ अंक — 10
शुभ रंग — सफेद
अंक 4
नाम अक्षर – D, M, T
दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। कला मीडिया और केमिस्ट का कार्य करने वाले जातकों के लिए नये द्वार खुलेंगे। परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
शुभ अंक — 42
शुभ रंग — पीला
