4 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
अंक 1
आज दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। काम का तनाव घर को प्रभावित कर सकता है। पुराना साथी मुलाकात करने आ सकते हैं। इस समय आप स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 2
आपके लिए समय कल्याणकारी रहने वाला है। आज आपके कार्य के प्रति सभी प्रयास सफल होते नजर आएंगे। इसलिए अपने काम को अपनी देखरेख में ही करवाएं। इस समय आपका अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। धन ज्यादा खर्च होने के आसार हैं।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 3
व्यापार में नए लोगों का साथ प्राप्त होगा। दुकान या मकान की खरीदारी करेंगे। विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे और इस दौरान नए मित्र भी बनेंगे। सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- नीला
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ मूवी का प्लान बनाएंगे। घर में पूजा-पाठ का कार्यक्रम बन सकता है। निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- लाल