2 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके।
Aaj Ka Ank Jyotish: करियर को लेकर परेशान रहेंगे इन मूलांक के लोग, जानें अपना दैनिक अंक ज्योतिष फल
Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में तकनीकी बदलाव लाभकारी होंगे। निवेश के क्षेत्र से अच्छी धनराशि प्राप्त होने से कोई वस्तु खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 2
आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। हालांकि, कोर्ट का मामला आपके पक्ष में जा सकता है। विवादों में उलझने से बचना होगा। रिश्तों में आपके एकतरफा प्रयास प्रेम में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। निवेश से भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 3
मूलांक 3 के लोग संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। गुरुजनों से बात कर कोई बड़ा फैसला इस समय लेंगे। आप यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। नए स्रोतों से धन प्राप्ति की भी संभावना बनी हुई है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अंक 4
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। नए काम का प्रारंभ करने के लिए अनुभवी से बात करें अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों को सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। हालांकि, आपकी आय में इस समय बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल