फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ank Jyotish 2025: मूलांक 4 वालों को नए साल में बनाए रखना होगा संतुलन, पढ़ें साल 2025 की अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 03 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 4 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...

विज्ञापन
Ank Jyotish 2025 Mulank 4 Yearly Numerology Prediction for Number Four Read Chart Ank Shastra in Hindi
Ank Jyotish 2025 - फोटो : Amar Ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने की एक विद्या है। इसके माध्यम से हमारे व्यक्तित्व, भविष्य और जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानी 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहलाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से किसी विशेष वर्ष में संख्याओं के प्रभाव और ऊर्जा को समझने में मदद मिलती है। इसमें आपके व्यक्तिगत मूलांक और भाग्यांक के आधार पर आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है। वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 4 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
Trending Videos
Ank Jyotish 2025 Mulank 4 Yearly Numerology Prediction for Number Four Read Chart Ank Shastra in Hindi
अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 4
यदि आप किसी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को जन्मे हैं, तो आपका मूलांक 4 है। अंक 4 राहु ग्रह से संबंधित माना जाता है, जिसे अक्सर भटकाव और उलझाव का कारक समझा जाता है। इसके प्रभाव से आपके जीवन में भ्रम या जटिलताएं कुछ अधिक हो सकती हैं। हालांकि, यह अंक तेजी से उन्नति दिलाने वाला भी होता है। यानी आपके जीवन में अचानक उपलब्धियों के अवसर आ सकते हैं।

 
Ank Jyotish 2025 Mulank 4 Yearly Numerology Prediction for Number Four Read Chart Ank Shastra in Hindi
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में मूलांक 4 वालों के लिए अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष के अनुसार इस साल आपके भीतर कुछ बड़ा और क्रांतिकारी करने का जुनून होगा। वहीं इस जुनून को सही दिशा में ले जाने के लिए आपको एक कुशल मार्गदर्शक की भी जरूरत होगी। राहु के प्रभाव से गलत संगति की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। यह भी संभव है कि आपके सच्चे मित्रों की संख्या कम हो जाएगी या आप दोस्ती के मामले में थोड़े चयनशील हो सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ank Jyotish 2025 Mulank 4 Yearly Numerology Prediction for Number Four Read Chart Ank Shastra in Hindi
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 में विशेष प्रभाव डालने वाले अंक
इस साल आपके जीवन पर मुख्य रूप से 4, 9, 1, 3, और 5 का प्रभाव रहेगा। इनमें से 4 आपके लिए अनुकूल रहेगा, जबकि अन्य अंक औसत प्रभाव डाल सकते हैं। अंक 1 कुछ मामलों में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है, इसलिए इस वर्ष आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करने और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। इस साल आपके अंदर जोश और ऊर्जा की कमी नहीं होगी, लेकिन इसे नियंत्रित रखना भी जरूरी होगा। अपनी मेहनत और अनुशासन का तालमेल बनाए रखें। साथ ही सामाजिक छवि को बरकरार रखना भी जरूरी होगा।
 
विज्ञापन
Ank Jyotish 2025 Mulank 4 Yearly Numerology Prediction for Number Four Read Chart Ank Shastra in Hindi
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
2025 के लिए सावधानियां और सुझाव
शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में विवाद से बचें और सरकारी अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को अनदेखा न करें। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाए रखें। भूमि, भवन, या वाहन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष औसत रहने वाला है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

उपाय
नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी के मंदिर में लाल फल या मिठाई अर्पित करें। पिता या पिता समान व्यक्तियों का सम्मान करें। इन उपायों और सावधानियों का पालन करने से यह वर्ष आपके लिए अधिक सकारात्मक और सफल हो सकता है।

शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed