Ank Jyotish 07 November 2026: आज का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए नए बदलाव और अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानें सभी मूलांकों के शुभ अंक, शुभ रंग और दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल।
आज का अंक ज्योतिष 07 नवंबर: किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन, जानें 1 से 9 तक का हाल
Ank Jyotish 07 November 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका करियर, कारोबार, धन, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य कैसा रहेगा? साथ ही जानें आज का शुभ अंक, शुभ रंग और विशेष भविष्यफल।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी। आर्थिक मामलों में आज किसी बड़े निवेश से बचना बेहतर रहेगा। इसके अलावा व्यापार से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें और सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मूलांक 2
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत करने पर मन हल्का होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। वहीं, कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति या वरिष्ठ की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों को सम्मान-सफलता मिलने से दिन शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में नई तकनीक या योजनाओं को अपनाने का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा रखें।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: आसमानी
मूलांक 4
परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। घन लाभ होगा। इसके अलावा, किसी बड़ी यात्रा की आज आप प्लानिंग करेंगे। आर्थिक मामलों में भी संतुलन बना रहेगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर