फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Ank Jyotish 24 December: मूलांक 9 वालों के जीवन में आ सकता है कोई बड़ा परिवर्तन, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

Tue, 24 Dec 2024 05:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 05:38 AM IST
सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Numerology Prediction 24 December 2024 Mulank To 1 To Number 9 in Hindi
24 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 23 December | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी


अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल

Aaj Ka Ank Jyotish Numerology Prediction 24 December 2024 Mulank To 1 To Number 9 in Hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1 
व्यापार, कार्य या भाई बहन की परेशानियां आपके लिए तनाव का कारण हो सकती हैं। चिंता न करें, यह समस्याएं अस्थायी हैं जो जल्द ही अपना रास्ता बदल लेंगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया

Aaj Ka Ank Jyotish Numerology Prediction 24 December 2024 Mulank To 1 To Number 9 in Hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2 
यात्रा की योजना को रद्द करना पड़ सकता है। अपने मन और आत्मा दोनों को शुद्ध करने के लिए कुछ समय निकालें, इसके साथ ही आत्मनिरीक्षण के लिए भी यह सही समय है। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Numerology Prediction 24 December 2024 Mulank To 1 To Number 9 in Hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3 
अपने भविष्य के लिए योजना बनाते समय अपने ध्यान को केंद्रित करें। परिवर्तन से ही आपका विकास संभव है। अभी आप जो ख़ुशी और ऊर्जा महसूस कर रहे हैं उससे आपको भीड़ से अलग पहचान मिलती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन
Aaj Ka Ank Jyotish Numerology Prediction 24 December 2024 Mulank To 1 To Number 9 in Hindi
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4 
लोग आपको समझ रहे हैं और आपकी और आकर्षित हो रहे हैं। आज आप मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्व रोजगार के लिए भी यह समय उचित है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed