Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 12 नवंबर 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक 1
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा और प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल ऊपर रहेगा और पारिवारिक जीवन में हल्की-फुल्की नोक-झोंक के बावजूद शांति रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-नीला
अंक 2
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण संबंधित आदेश प्राप्त हो सकता है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होने से मन खुश हो सकता है। पारिवारिक जीवन थोड़ा सा अशांत रहने की संभावना है और पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-केसरिया
अंक 4
आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो उसमें आपकी छवि मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में आप चढ़े रहेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-समुद्री हरा