Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष 30 अक्तूबर 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंक 1
ऐसी परियोजना में पैसा लगाने का कोई मतलब नहीं जिसके जमीन पर उतरने की संभावना नहीं है। किसी लोन को चुकाने की चिंता परेशान कर रही है तो समाधान के लिए दूसरा लोन ले सकते हैं। यदि किसी तरह की शारिरीक समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक
अंक 2
आपके मन को कोई बात परेशान कर रही है तो इसे किसी से साझा कर राहत महसूस कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्तर को गहनता से समझने का प्रयास करेंगे तो सुधार की जरुरत दिखाई देगी।किसी प्रॉपर्टी के सेल से आपको बहुत बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है,आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : समुद्री हरा
अंक 3
यदि आप मानसिक रुप से थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो योग मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। आपके प्रॉपर्टी की कीमत बढने की उम्मीद नजर आ रही है, सेल करने का अच्छा अवसर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उन लोगों को मोटिवेट करने की जरुरत होगी जिनका प्रदर्शन उम्मीद से काफी कम है। यदि किसी प्रतियोगिता में सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : भूरा
अंक 4
वित्तीय संस्थाओं का सही उपयोग समझ पाने के कारण आप अपने पैसे को दोगुना कर पाने में सक्षम होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज किसी धार्मिक समारोह में शरीक होने का अवसर मिलने वाला है। सड़क पर वाहन चलाते समय आज विशेष सावधान रहने की जरुरत है।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सुनहरा