अंक ज्योतिष 25 जून 2021: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा
अंक - 1
लंबित पड़े सरकारी काम पूरे होंगे। व्यापार में नया निवेश करेंगे तो लाभ हो सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश होगा।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग – पीला
अंक – 2
धन मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रहने की उम्मीद है। आपको धैर्य व संतोष से काम लेना चाहिए। स्थान परिवर्तन होने का चांस है। अच्छी सेहत के लिए जीवन शैली बदलने की जरूरत है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - नीला
अंक - 3
प्रॉपर्टी खरीदते वक्त कागजी कार्यवाही को ध्यानपूर्वक पढ़कर कार्य करें। अनैतिक सम्बन्ध आपके पारिवारिक रिश्ते को खराब कर सकता है। शादीशुदा जीवन में तनाव भरा वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
अंक – 4
आज कार्यक्षेत्र में सफल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। लोग आपकी राय मान सकते हैं। बच्चे आपके जीवन में खुशी की चमक लाएंगे। पति-पत्नी में मनमुटाव की स्थिति सुधर सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – क्रीम