आपका जन्म किस महीने में हुआ है इसका भी असर आपके जीवन पर होता है। इससे न सिर्फ आपके स्वभाव प्रभाव पड़ता है बल्कि आपके प्रेम संबंध और प्रेम के प्रति आपके व्यवहार पर भी इसका असर होता है। इसलिए अगर आप यह जान लें कि व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ तो आप यह आसानी से जान सकते हैं कि कौन रोमांटिक है और कौन बेहद सेक्सी।
जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें
2 of 13
प्रेम
- फोटो : getty images
जनवरी के महीने में जिनका जन्म होता है वह प्यार के मामले में थोड़े जिद्दी होते है और अपने संबंध को बेहतर बनाने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं। कई बार ऐसे तरीके भी आजमाते हैं जिसे इनका प्रेमी पंसद नहीं करता है लेकिन यह अपना हठ नहीं छोड़ते। इस महीने में जन्मी महिलाएं प्यार के मामले में थोड़ी उदासीन होती हैं यानी प्रेम संबंध को लेकर यह पहल करने से बचती हैं।
जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें
3 of 13
प्रेम
- फोटो : getty images
फरवरी में जन्मे व्यक्ति प्रेम संबंध में रोमांच खूब पसंद करते हैं और जब अपने प्रेमी के साथ होते हैं तो इनकी दीवानगी और उत्साह देखने लायक होती है। लेकिन कभी-कभी उदासीनता भी इन पर हावी हो जाती है ऐसे समय में यह अकेला रहना पसंद करते हैं और उन लोगों से भी दूरी बना लेते हैं जिन्हें यह बेहद पसंद करते हैं। इस महीने में जन्मी लड़कियां अंदर से प्यार से भरपूर होती हैं लेकिन दिखाती नहीं। यानी प्रेम संबंध को लेकर थोड़ी मर्यादित रहती हैं।
जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें
4 of 13
प्रेम
- फोटो : getty images
मार्च के महीने में जिनका जन्मदिन होता है वह व्यक्ति प्रेम संबंध के मामले में उदार और भरोसेमंद होते हैं। यह अपने प्रेमी और जीवनसाथी के साथ प्यार में डूबकर लंबा वक्त बीताना चाहते हैं और जब भी वक्त मिलता है ऐसा करते भी हैं। इस महीने में जन्मी लड़कियों में एक कमी होती है कि यह अपने प्रेम को जाहिर करने में कठिनाई महसूस करती हैं। एक और खास बात यह होती है इनमें कि चुंबन इन्हें काफी पंसंद होता है।
जन्म के महीने से जानें प्यार के बारे में चौकाने वाली बातें
5 of 13
अप्रैल प्रेम
- फोटो : getty images
अप्रैल महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति बड़े ही उर्जावान होते हैं और उनकी उर्जा जीवन के हर क्षेत्र में दिखती है। प्यार के मामले में भी यह उर्जावान रहते हैं। जब यह किसी को चाहते हैं तो पूरे दिल से चाहते हैं। अपने पलों के दौरान यह दुनिया को भूलकर उस पल को जीते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण आमतौर पर इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां जिंदादिल, हंसमुख और जिद्दी होती हैं। प्यार के मामले में भी यह अपना हठ नहीं छोड़ती हैं।