Name Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम का व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। व्यक्ति का नाम बहुत महत्वपूर्ण होता है। इससे व्यक्ति की पहचान बनती हैं। यह उसके काम और पर्सनालिटी पर गहरी छाप छोड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में तो व्यक्ति की कुंडली में दिए गए नाम और असली नाम के आधार पर गणनाएं की जाती हैं। व्यक्ति के ये नाम उसकी राशि भी तय करते हैं। नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कमी नहीं होती। धन के मामले में ये बेहद ही लकी साबित होते हैं। आइए जानते हैं कौन से नामाक्षर के लोगों को कभी भी धन की कमी नहीं होती।
Name Astrology: धन-दौलत के मामले में बेहद भाग्यशाली हैं इन 3 नामाक्षर वाले लोग, क्या आप भी हैं इनमें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A नामाक्षर वाले नाम
जिन लोगों का नाम A अक्षर से आरंभ होता है वो मेहनती और ईमानदार होते हैं। इस नमाक्षर वाले लोगों को अचानक से धन लाभ होने के आसार रहते हैं। ये सफलता पाने के किए कड़ी मेहनत करते हैं और एक समय बाद इन्हें सफलता मिल भी जाती है। ये धन-दौलत के मामले में भाग्यशाली माने जाते हैं।
R नामाक्षर वाले नाम
जिन लोगों का नाम R अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। इनकी किस्मत अचानक से बदलती है। ये लोग मेहनत करके जीवन में खूब पैसा कमाने में कामयाब रहते हैं।
S नामाक्षर वाले नाम
जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है उनकी लाइफ में खूब सारी चुनौतियां आती हैं लेकिन वो हर चुनौती का डटकर सामना करते हुए उसमें सफलता हासिल करते हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करके ही दम लेते हैं। इनकी मेहनत एक न एक दिन जरूर रंग लाती है।
V नामाक्षर वाले नाम
जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वह अपनी मेहनत और दिमाग की वजह से बहुत जल्दी अपने मुकाम को हासिल कर लेते हैं। ये लोग जल्दी किसी चीज से हार नहीं मानते हैं और हर काम को पूरा करने के बाद ही सांस लेते है। इन लोगों से कभी भी जबरदस्ती कोई भी काम नहीं कराया जा सकता है। व्यक्तियों का लक्ष्य व्यवसाय और व्यापार करने के बारे में ही रहता है इसी वजह से इस नाम वाले व्यक्ति अक्सर मालिक बनने की इच्छा रखते हैं। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती।