फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotish Upay: पैसों की तंगी से बचे रहने के लिए करें गेहूं के आटे से जुड़ा ये उपाय, होगी मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 04 May 2022 04:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 04 May 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Aate Ke Upay Astrological Remedies to improve your financial status
गेहूं के आटे से जुड़े ये उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
Jyotish Upay: जीवन में रुपये-पैसे और तरक्की भला कौन नहीं चाहता। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में हर तरह से खुशियां बनी रहें। इसके लिए लोग कई तरह के प्रयास भी करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनके हाथ में पैसे बिल्कुल भी नहीं टिकते। कुछ लोगों के पास पैसे आते तो हैं, लेकिन उसी रफ्तार से खर्च भी हो जाते हैं। वहीं पैसों की तंगी के चलते घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं और इंसान की सुख शांति गायब हो जाती हैं। ऐसे में लोग सुख शांति और तरक्की के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय ढूंढने लगते हैं। ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए लोगों के जीवन से तमाम तरह की परेशानियों को कम किया जा सकता है। इन्हीं उपायों में से एक है गेहूं के आटे से जुड़ा उपाय। ज्यातिष शास्त्र में आटे के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी आती है। साथ ही आपका भाग्य जाग्रत होता है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वे आसान उपाय... 
Aate Ke Upay Astrological Remedies to improve your financial status
गेहूं के आटे से जुड़े ये उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए

सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आटे में थोड़ी सी मात्रा में चीनी मिलाकर चीटियों को डालें। ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याएं हमेशा के लिए दूर होती हैं और भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। 

Aate Ke Upay Astrological Remedies to improve your financial status
गेहूं के आटे से जुड़े ये उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के लिए 

ज्योतिष के अनुसार, यदि आपके जीवन में नौकरी या व्यवसाय से संबंधित समस्याएं चल रही हैं, तो रविवार के दिन गेहूं का आटा लेकर उसमें गुड़ मिलाकर मीठी पुरियां बना लें। अब इन पूरियों को गाय को खिलाएं। मान्यता है कि इससे सूर्य को मजबूती मिलती है और आपके कार्यक्षेत्र की परेशानियां कम होती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Aate Ke Upay Astrological Remedies to improve your financial status
गेहूं के आटे से जुड़े ये उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
शनिदेव की कृपा पाने के लिए 

शनिवार के दिन आटे की रोटियां बनाकर उसके ऊपर सरसों का तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खिलाएं। ये कार्य नियमित रूप से करने पर शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी और आपकी धन एवं कार्य से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती है। 

विज्ञापन
Aate Ke Upay Astrological Remedies to improve your financial status
गेहूं के आटे से जुड़े ये उपाय हैं बेहद चमत्कारी - फोटो : iStock
गुरू को मजबूत करने के लिए 

साफ आटा लेकर उसमें थोड़ी हल्दी डालकर गूंथ लें और उसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें और इन्हें ले जाकर गौमाता को खिलाएं। प्रत्येक गुरुवार को ये कार्य करने से गुरू मजबूत होता है। ज्योतिष में गुरू को समृद्धि का कारक माना गया है। इसके साथ ही गाय को रोटी खिलाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। ये कार्य नियमित रूप से हर गुरूवार को करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed