फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulank 9 Personality: ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक, अपने दम पर हासिल करते हैं ऊंचाइयां

Fri, 02 Sep 2022 04:06 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 02 Sep 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
Mulank 9 Numerology Characterstics Personality Nature Of Number 9 In Hindi
ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक - फोटो : iStock

Mulank 9 Personality in Hindi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व का संबंध उसके जन्म के समय और तारीख से जुड़ा होता है। राशिफल के अलावा अंक शास्त्र में एक से नौ तक के अंक निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें मूलांक कहा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति के जन्म का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अनुसार निकाला जाता है। इन्हीं मूलांकों के आधार पर व्यक्ति के विषय में जानकारी दी जाती है। आज हम मूलांक 9 के बारे में बात करेंगे। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक पर साहस और पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है, इसलिए इस मूलांक के जातक मंगल ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं मूलांक 9 वाले जातकों की विशेषताएं, स्वभाव और भविष्य के बारे में...  

Mulank 9 Numerology Characterstics Personality Nature Of Number 9 In Hindi
ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक - फोटो : pixabay

मूलांक 9 वालों का स्वभाव
ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोग बेहद साहसी, परिश्रमी और ऊर्जावान होते हैं। इन्हें हंसी-मजाकर करना पंसद होता है और इसी कारण ये अपने दोस्तों में भी लोकप्रिय होते हैं। लेकिन मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनको क्रोध भी जल्दी आ जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि कोई भी समस्या आने पर पीछे नहीं हटते हैं बल्कि उसका समाधा खोजने का प्रयास करते हैं। 

Mulank 9 Numerology Characterstics Personality Nature Of Number 9 In Hindi
ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक - फोटो : Pixabay

मूलांक 9 वालों का करियर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा से संबंधित क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। शुरुआत में इन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर अपने जीवन में उपलब्धियां और सफलता हासिल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulank 9 Numerology Characterstics Personality Nature Of Number 9 In Hindi
ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक - फोटो : number

मूलांक 9 वालों के प्रेम संबंध 
मूलांक 9 वाले जातकों का प्रेम संबंध ज्यादा अच्छा नहीं होता है। इनके प्रेम संबंध में समस्याएं आती हैं। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। गुस्सा और अंहकार के चलते इनके रिश्तों में दरार आ जाती है। साथ ही इनको अपने वैवाहिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Mulank 9 Numerology Characterstics Personality Nature Of Number 9 In Hindi
ऊर्जावान और साहसी होते हैं मूलांक 9 के जातक - फोटो : number

मूलांक 9 वालों की धन संपत्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 9 वाले लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इस मूलांक के ज्यादातर लोगों को विरासत में पुरखों की जमीन-जायदात प्राप्त होती है। इन लोगों को विवाह के बाद ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने की संभावना रहती है। ये लोग अपनी धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी करने के साथ ही खर्चीले भी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed