फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तारीखों में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन होता है तनाव भरा, जानिए इनके बारे में अहम बातें

Wed, 09 Jun 2021 08:05 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 09 Jun 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
mulank 7 personality prediction date of birth people born on these dates have a tense married life
mulank

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का खास महत्व होता है। अंक ज्योतिष के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, आर्थिक स्थिति और भविष्यफल का पता लगाया जा सकता है। इसमें व्यक्ति की जन्म तारीख के अनुसार एक अंक निर्धारित किया जाता है जिसे मूलांक कहा जाता है। अंकशास्त्र में एक से लेकर नौ तक के मूलांक निर्धारित किए गए हैं। हर मूलांक पर एक अलग ग्रह का प्रभाव होता है इसलिए मूलांक के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। अंकशास्त्र में हर व्यक्ति के मूलांक के अनुसार उसके निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़े पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। अंकशास्त्र में एक ऐसा मूलांक भी बताया गया है, जिसके जातकों का वैवाहिक जीवन तनाव भरा होता है लेकिन बाकी जीवन काफी अच्छा गुजरता है। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वे लोग।

Trending Videos
mulank 7 personality prediction date of birth people born on these dates have a tense married life
number - फोटो : number
जन्म तारीख के अनुसार मूलांक

अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म 7, 16 और 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर केतु का प्रभाव होता है। इस मूलांक के लोग दृढ़ता के साथ अपनी बात को दूसरो के सामने रखते हैं औऱ कुछ भी कहते हुए हिचकिचाते नहीं हैं। ये मन के बहुत साफ होते हैं। अपनी बात को स्पष्टता के साथ कहने के कारण कई बार इन्हें दूसरों का गुस्सा और आलोचना भी झेलनी पड़ जाती हैं।

mulank 7 personality prediction date of birth people born on these dates have a tense married life
मूलांक 7 - फोटो : moolank 7
मूलांक सात वालों का वैवाहिक जीवन

इस मूलां के लोगों के बारे में अंकशास्त्र कहता है कि ये लोग पहले स्वंय का बारे में सोचते हैं बाद में दूसरों की भलाई के बारे में विचार करते हैं। इसी कारण इनके प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं। इनका शादीशुदा जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहता है। ये लोग अपने मन की भावनाओं को दूसरों के सामने व्यक्त नहीं कर पाते हैं जिसके कारण समसायएं उत्पन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mulank 7 personality prediction date of birth people born on these dates have a tense married life
number - फोटो : number
मूलांक सात वालों का सामाजिक जीवन और करियर

इस मूलांक के लोगों के दोस्त बहुत कम होते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होता है। ये कुशाग्र बुद्धि के धनी होते हैं और अपनी बुद्धि से ही खूब धन कमाते हैं। मूलांक सात वाले लोगों की मूलांक पांच और छह वालों के अच्छी बनती है। ये लोग अच्छे लेखक, डॉक्टर, जज, ज्योतिषी और सरकारी अधिकारी बन सकते हैं।

विज्ञापन
mulank 7 personality prediction date of birth people born on these dates have a tense married life
number - फोटो : number
मूलांक सात के लोगों की कमजोरी

मूलांक 7 वालों पर केतु का प्रभाव होने के कारण ये लोग दूसरों के मन की बात भांपने का क्षमता खूब होती है लेकिन यह इनकी कमजोरी होती है कि ये थोड़ी सी बात को लेकर भी दुखी हो जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी कमजोरी की बात की जाए तो ये हर मामले में बहुत ज्यादा गंभीर हो जाते हैं जो परेशानी का कारण बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed