फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury Transit 2021: मई के पहले दिन बुध देव करेंगे वृष राशि में प्रवेश, राहु के साथ बनाएंगे अशुभ योग

Tue, 27 Apr 2021 01:21 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 27 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in taurus know prediction
बुध का वृष राशि में गोचर 2021 - फोटो : अमर उजाला

बुध ग्रह 1 मई को मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 26 मई तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, बैंकिंग आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर ही देखने को मिलेगा। बुध ग्रह वृष राशि में पाप ग्रह राहु के साथ अशुभ योग का निर्माण करेगा। 

Mercury Transit 2021 mercury transit in taurus know prediction
Mercury Transit 2021: बुध और राहु दोनों की युति से वृष राशि में जड़त्व योग का निर्माण होगा। - फोटो : social media
वृष राशि में बुध और राहु बनाएंगे ये अशुभ योग

वृष राशि में पाप ग्रह राहु पहले से ही विराजित हैं और इस राशि में बुध मई के पहले दिन गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध और राहु दोनों की युति वृष राशि में एक अशुभ योग का निर्माण कर रही है। दोनों मिलकर वृष राशि में जड़त्व योग बना रहे हैं। ज्योतिष में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। वृष राशि में इस योग के बनने से धन संबंधी मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों पर होगा बुरा प्रभाव...

Mercury Transit 2021 mercury transit in taurus know prediction
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि

इस दौरान आपके खर्चों में इजाफा होगा। इस समय आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए आर्थिक मामलों को लेकर इस समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस समय में खर्चे कम करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in taurus know prediction
तुला राशि - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि

इस अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस समय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। 

विज्ञापन
Mercury Transit 2021 mercury transit in taurus know prediction
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि

इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस समय में संभलकर रहने में ही भलाई है। किसी से भी वाद-विवाद न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed