बुध ग्रह 1 मई को मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में 26 मई तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, बैंकिंग आदि का कारक माना जाता है। वृष राशि में बुध का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर ही देखने को मिलेगा। बुध ग्रह वृष राशि में पाप ग्रह राहु के साथ अशुभ योग का निर्माण करेगा।
Mercury Transit 2021: मई के पहले दिन बुध देव करेंगे वृष राशि में प्रवेश, राहु के साथ बनाएंगे अशुभ योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशि में पाप ग्रह राहु पहले से ही विराजित हैं और इस राशि में बुध मई के पहले दिन गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध और राहु दोनों की युति वृष राशि में एक अशुभ योग का निर्माण कर रही है। दोनों मिलकर वृष राशि में जड़त्व योग बना रहे हैं। ज्योतिष में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। वृष राशि में इस योग के बनने से धन संबंधी मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों पर होगा बुरा प्रभाव...
इस दौरान आपके खर्चों में इजाफा होगा। इस समय आपको धन हानि हो सकती है। इसलिए आर्थिक मामलों को लेकर इस समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस समय में खर्चे कम करने की सलाह दी जाती है।
इस अवधि में आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। इस समय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इस दौरान आपके ननिहाल पक्ष को किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है।
इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इस दौरान शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। विरोधियों के षड्यंत्रों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस समय में संभलकर रहने में ही भलाई है। किसी से भी वाद-विवाद न करें।