महाशिवरात्रि पर आज बुध ग्रह दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में जा रहे हैं। इस राशि पर ये 1 अप्रैल 2021 की मध्य रात्रि तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव मिथुन एवं कन्या राशि के अधिपति हैं। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। बुध के इस गोचर के प्रभाव से चार राशि के जातकों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं -
बुध का राशि परिवर्तन आज: इन चार राशियों के लिए होगा कष्टकारी, आएंगी ये चुनौतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध का गोचर आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव डालेगा। दवाओं के रिएक्शन, पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी मतभेद न पैदा होने दें। इस अवधि में आपको ध्यान से निर्णय लेना होगा।
इस अवधि में आपको शत्रुओं से कड़ी चुनौती मिल सकती है। वहीं यह गोचर आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे और कोर्ट कचहरी के मामले भी कहीं न कहीं चिंता पैदा करेंगे सावधान रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने के षड्यंत्र में लगे रहेंगे ।विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग मिलेगा ।विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा ।विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए पढ़ाई में थोड़ा और प्रयास करने होंगे।
आपके लिए बुध का यह गोच मानसिक रूप से काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता है। हालांकि अपनी ऊर्जाशक्ति एवं साहस के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी नियंत्रित करने में सफल रहेंगे फिर भी मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। भाइयों में भी मतभेद न पैदा होने दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है।
बुध का यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष पर प्रतिकूल असर डालेगा। इस अवधि में उतार-चढ़ाव का सामना करने पड़ेगा। कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। अत्यधिक व्यय, भाग दौड़ एवं आर्थिक तंगी का सामना भी करवा सकते हैं इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। व्यर्थ व्यय से बचें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।शादी-विवाह संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब हो सकता है।