बुध देव आज वृषभ राशि में गोचर करते हुए मार्गी हुए हैं। इसी राशि पर मार्गी अवस्था में ये 7 जुलाई तक रहेंगे। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश जाएंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को मार्केटिंग, बुद्धि कौशल, व्यवसाय, प्रबंधन, और संचार, वाणी, तर्क शक्ति आदि का कारक माना गया है। यह एक तटस्थ ग्रह है। यानी शुभ ग्रहों के साथ युति होने पर ये जातक को शुभ फल प्रदान करते हैं और अशुभ ग्रह के संपर्क में आने पर अशुभ फल देते हैं। जिस किसी की कुंडली में बुध अनुकूल स्थिति में रहते हैं व्यक्ति को बुद्धिमानी और तार्किक ढंग से निर्णय लेने में सहायता प्रदान करते हैं। वृष राशि में बुध की सीधी चाल का असर चार राशियों को बेहद लाभ पहुंचाएगा। इन चार राशियों में मेष, कर्क, सिंह और कन्या राशि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन राशियों पर गोचर का प्रभाव-
Budh Margi 2021: आज से बुध देव की सीधी चाल, ये चार राशि वाले होंगे मालामाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि के जातकों की इस अवधि में आर्थिक उन्नति होगी। यदि आपने किसी को धन उधार में दिया है तो वह धन आपको वापस मिल सकता है। धन बच कर पाने में आप सफल होंगे। बुध की सीधी चाल का शुभ प्रभाव आपकी वाणी में होगा। आप कुशल वक्ता बनेंगे। अपनी वाणी के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। राहु से संबंधित नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कलह और अशांति से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि के जातकों को इस अवधि में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। बुध ग्रह की सीधी चाल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। लेखन पठन पाठन तथा आध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बनेंगे। घर में बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। किसी भी तरह के टेंडर आदि का भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें।
बुध का मार्गी होना आपके लिए शुभ होगा। राशि से भाग्य भाव में गोचर कर रहे मार्गी बुध आपके लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति का मान सम्मान के वृद्धि के योग।विदेशी कंपनियों में में भी रोजगार अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों आदि में दान करने तथा सेवाभाव के लिए हमेशा आगे रहेंगे।