Mangalwar ke Upay: सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित किया जाता है। मंगलवार का दिन वीर बजरंगी भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। हनुमान जी के विषय में कहा जाता है कि ये एक ऐसे देव हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति के सभी संकट टल जाते हैं। जहां धार्मिक दृष्टि से ये दिन हनुमान जी का माना गया है तो वहीं ज्योतिष के अनुसार इस दिन का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस और ऊर्जा का ग्रह माना गया है। मंगलवार के दिन लोग श्रद्धाभाव से मंदिर जाकर बजरंग बली की पूजापाठ करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जो इस दिन वर्जित किए गए हैं। आइए जानते हैं कि वे कार्य कौन से हैं, जिनके मंगलवार को करने से मंगल के बजाय अमंगल हो सकता है।
Upay: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, घर में होता हैं क्लेश, जीवन में आ जाता है अनिष्ट
तामसिक भोजन न करें
अगर आप मांसाहारी हैं या कभी कभार मांसाहार का सेवन कर लेते हैं तो मंगलवार को अपने आप पर नियंत्रण रखें और भूलकर भी नॉन वेज न खाएं। ऐसा न करने से आप को मंगलवार की पूजा का कोई फल नहीं मिलेगा।
भूमि पूजन से बचें
हनुमान जी को भूमि पुत्र माना जाता है। इसलिए मंगलवार को न तो नया घर खरीदें और न ही नया घर बनवाने के लिए भूमि पूजन करवाएं। मंगलवार के दिन यदि ऐसा किया तो इससे घर में अनेक बीमारियां आ सकती हैं और परिवार में आर्थिंक तंगी भी शुरू हो जाती है।
मंगलवार को लोहा न खरीदें
मंगलवार के दिन आप लोहे का सामान या काले रंग के कपड़े खरीदने से बचें। इसके बजाय आप मंगलवार के दिन नारंगी या लाल रंग के कपड़े धारण करें। बजरंग बली को लाल रंग बहुत पसंद है, इसलिए इस दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल दोष का प्रभाव भी कम हो जाता है।
श्रृंगार का सामान नहीं खरीदें
मंगलवार को श्रृंगार या कांच का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि यदि इस दिन श्रृंगार का सामान खरीदने से पति-पत्नी के बीच क्लेश आरंभ हो जाता है। साथ ही घर में धन हानि भी हो सकती है।