फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2020: साल का तीसरा चंद्र ग्रहण आज, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Sun, 05 Jul 2020 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Jul 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 2020 july chandra grahan impact on zodiac sign
चंद्रग्रहण 2020: ग्रहण के समय जब आप पूजा-पाठ करते हैं, जो भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं।
5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले जून के महीने में दो ग्रहण लग चुके हैं। 5 जून को चंद्र ग्रहण और 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि 5 जुलाई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।


Sawan 2020: भगवान शिव को सावन का महीना क्यों है प्रिय? 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार
lunar eclipse 2020 july chandra grahan impact on zodiac sign
Lunar Eclipse - फोटो : ANI
कहां पर और कैसा होगा ग्रहण
5 जुलाई को होने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई  देगा।  इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में किसी तरह का कोई भी परिवर्तन नहीं होगा। इसमें सिर्फ चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया पड़ेगी। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की बाहरी छाया ही पड़ेगी। ज्योतिष में इस तरह के चंद्र ग्रहण को ग्रहण के श्रेणी में नहीं रखा जाता है।



Sawan Month 2020 Date: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, उससे पहले जान लें भगवान शिव की पूजा के नियम
lunar eclipse 2020 july chandra grahan impact on zodiac sign
चंद्रग्रहण
सूतक काल मान्य नहीं होगा
5 जुलाई को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस कारण से इसका सूतक काल नहीं माना जा सकेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से ही सूतक काल लग जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इसके अलावा पूजा-पाठ और भोजन करना भी वर्जित माना गया है।

जुलाई मासिक राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, इस दिन जरा बचके
विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse 2020 july chandra grahan impact on zodiac sign
चंद्र ग्रहण
इन राशियों पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर
5 जुलाई को चंद्र ग्रहण धनु राशि में होगा। इसके अलावा ग्रहण के दौरान गुरु पर राहु की द्दष्टि धनु राशि पर असर डालेगी जिसके कारण धनु राशि पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ और भी राशियां हैं जिन पर इस चंद्र ग्रहण का असर हो सकता है जिनमें- कर्क, सिंह और कन्या राशि हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed