फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: भगवान शिव को सावन का महीना क्यों है प्रिय? 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार

Mon, 06 Jul 2020 05:25 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
shravan date 2020 month of lord shiva know the importance of sawan month
सावन 2020: सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में शिवजी की विशेष पूजा करने की परंपरा है।

Shravan Month 2020: 6 जुलाई, सोमवार को सावन का पहला दिन है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में शिवजी की विशेष पूजा करने की परंपरा है। सावन के महीने में मंदिरों में सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। मान्यता है कि पर्वतराज हिमालय के घर पर देवी सती का पार्वती के रूप में दोबारा जन्म हुआ था। देवी पार्वती ने भगवान शिव को दोबारा से अपना पति बनाने के लिए सावन के महीने में ही कठोर तपस्या की थी। इसके बाद भगवान शिव प्रसन्न होकर माता पार्वती की मनोकामना को पूरा करते हुए उनसे विवाह किया था। सावन के महीने में ही भगवान भोले शंकर ने देवी पार्वती को पत्नी माना था इसलिए भगवान शिव को सावन का महीना बहुत ही प्रिय होता है।





Sawan Month 2020 Date: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है सावन का महीना, उससे पहले जान लें भगवान शिव की पूजा के नियम

shravan date 2020 month of lord shiva know the importance of sawan month
shivling

वहीं एक दूसरी मान्यता के अनुसार जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन चल रहा था तब समुद्र से विष का घड़ा निकला था। लेकिन इस विष के घड़े को न ही देवता और न ही असुर लेने को तैयार हो रहे थे। तब विष के प्रभाव को खत्म करने के लिए और समस्त लोकों की रक्षा करते हुए भगवान शंकर ने इस विष का पान किया था। विष के प्रभाव से भगवान शिव का ताप बढ़ता जा रहा था तब सभी देवताओं ने विष के प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शंकर पर जल चढ़ाना शुरू कर दिया था। तभी से सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है।

shravan date 2020 month of lord shiva know the importance of sawan month
shivling

6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष होता है। ऐसे में जब सोमवार के दिन सावन के महीने का आरंभ हो रहा हो तो दिन और भी महत्वपूर्ण बन जाता है। 6 जुलाई 2020 को सावन का पहला सोमवार है। ऐसे में इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद शिव मंदिर में जाना चाहिए। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें फिर शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर बिल्व पत्रों चढ़ाएं। अन्य दूसरी पूजा-सामग्री से शिव लिंग का श्रृंगार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
shravan date 2020 month of lord shiva know the importance of sawan month
shivling

महिलाएं रखती हैं सावन सोमवार का व्रत
सावन सोमवार का व्रत विवाहित महिलाएं और कन्याएं दोनों रखती हैं। विवाहित महिलाएं जहां अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत की मनोकामना के लिए सावन सोमवार का व्रत रखती है तो वहीं कन्याएं भगवान शिव की तरह भविष्य में अच्छे वर का कामना के साथ सावन सोमवार का उपवास रखती हैं। व्रत करने वाली महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से विवाह संबंधी सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन
shravan date 2020 month of lord shiva know the importance of sawan month
shivling

इस बार 5 सावन सोमवार
इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार आएगा। सावन का महीना कुल 29 दिनों तक चलेगा। सोमवार के दिन से सावन का पहला सोमवार होगा और सोमवार के ही दिन सावन का आखिरी दिन होगा। सावन के महीने में कई शुभ योग बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed